रविवार, 14 अगस्त 2016

जिला स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह

अजीतगढ़ थाना प्रभारी मंगलाराम ओला,सीकर पीआरओ कुमार अजय समेत 63 लोग सीकर जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह में होंगे सम्मानित
====================
उल्लेखनीय उपलब्धियों, कार्यों एवं सेवाओं के लिए 63 होंगे सम्मानित
~~~~
#सीकर।
स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सहकारिता राज्य मंत्री अजय सिंह किलक उल्लेखनीय कार्यों, उपलब्धि्यों एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिले के 63 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
जिला कलक्टर कुंज बिहारी गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में स्काउट व गाइड खंडेला स्थानीय संघ के सचिव श्रीराम मीणा, लावंडा के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हीरालाल, राज्य स्तरीय मेरिट प्राप्त अतुल कुमार सीकर, अनिरूद्ध चौधरी सीकर, महेश कुमार सैनी नीमकाथाना, रविना अग्रवाल सीकर, सुनील ढाका सीकर, अंकित गोयल सीकर, हिमांशु शर्मा सीकर, राजकुमार शर्मा सीकर, भरत चौधरी सीकर, शुभम कुमावत सीकर, जागृति तोदी सीकर, योगिता कुमारी सीकर, देवांग कुमार जोशी लक्ष्मणगढ, अक्षिता शर्मा सीकर, हरीश कुमार फतेहपुर, धनंजय काबरा रींगस, आयुषी बियाला सीकर, प्रियंका यादव दांतारामगढ, मोहित फुलवारिया, रूखसार बानो बलोद बड़ी, आस्था भाटीवाड़ काछवा, प्रिया धूकिया सीकर, गजानंद नगरदास, यशपाल बलोद बड़ी, गिरीश अग्रवाल श्रीमाधोपुर, राहुल भींचर लोसल, दिनेश कुमार सैनी नगरदास, कंचन शर्मा सीकर, पीयूष अग्रवाल नीमकाथाना, अरूणा चारण सीकर, रितु सीकर  को प्रशस्ति प्रदान किए जाएंगे।
इसी प्रकार कस्तूरबा सेवा संस्थान सीकर के अधीक्षक हरिनारायण सिंह, पत्रकार हुलास तिवाड़ी, गुरुकृपा कैरियर इन्स्टीट्यूट के निदेशक, पत्रकार अल्ताफ हुसैन, पत्रकार सुशील जोशी, पत्रकार मनोज राठौड़, रलावता सरपंच अशोक सिंह शेखावत, सीकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सुमन चौधरी, एक्सईएन सीताराम पालीवाल, एक्सईएन रमेश राठी, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ जीएल लूणियां, नीमकाथाना एसडीएम सतवीर यादव, आयुक्त श्रवण कुमार, लोसल थानाधिकारी भगवान सिंह, #अजीतगढ थानाधिकारी #मंगलाराम, #पीआरओ कुमार #अजय, सहायक लेखाधिकारी ताराचंद सैनी, स्टेनो दीनदयाल शर्मा, कनिष्ठ लिपिक सोहन लाल कालेर, कनिष्ठ अभियंता सरिता चौधरी, सहायक लेखाधिकारी राजेंद्र पुजारी, वनपाल रणजीत खीचड़, चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत कुमार शर्मा, बीडीओ विक्रम सिंह राठौड़, अंटार्कटिक महाद्वीप पर गए 34 वें भारतीय वैज्ञानिक दल के सदस्य राजीव कुमार रिणाउ, परिचालक राजेश सांखला, लैब टैक्निशियन महेश वर्मा, सहायक कर्मचारी मदन किशोर माथुर, डॉ रामप्रसाद भड़िया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।⁠⁠⁠⁠

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें